जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर । बेमौसम औलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश से खराब हुई फसलों की त्वरित गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में लिखा है कि बीकानेर जिले में बेमौसम औलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश ने हजारों किसानों की महीनों की मेहनत को एक झटके में तबाह कर दिया है।
जिले की विभिन्न तहसीलों में अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसबगोल, गेहूं, जीरा, सरसों, खडवा, चना जैसी मुख्य फसलें कटाई के करीब थीं, लेकिन ओलावृष्टि, अन्धड़ व तेज बारिश ने उन्हें जमींदोज कर दिया।
किसानों ने बैंकों, सहकारी समितियों और साहूकारों से कर्ज लेकर फसल तैयार की थी। अब फसल खराब होने से वे भारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं।