प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं की कथित अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन पुलिस के साथ टकराव में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने चिकित्सा मंत्री के दौरे के दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग कर रहे थे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, NSUI के अध्यक्ष श्रीकृष्ण आदि कार्यकर्ता शामिल थे।