Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Bikaner News: मदन मेघवाल से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

टिकट विवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर हमला, पुलिस ने चार को दबोचा

Updated:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल…

Bikaner News:  मदन मेघवाल से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला बुधवार को वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। टिकट को लेकर सवाल-जवाब के दौरान उनके साथ चार युवकों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने पहुंचा था और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी।

टिकट विवाद बना मारपीट की वजह

पूरे घटनाक्रम की जड़ नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 के टिकट को लेकर सामने आया विवाद बताया जा रहा है। मेघवाल ने आरोप लगाया था कि मारपीट करने वालों में मोहित अरोड़ा और उसके साथी शामिल थे। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष की ओर से टिकट वितरण और सिंबल को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने मारपीट की कड़ी निंदा की थी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News