बीकानेर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला बुधवार को वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। टिकट को लेकर सवाल-जवाब के दौरान उनके साथ चार युवकों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।
घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने पहुंचा था और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी।
