Skip to content
हिन्दी
BREAKING

हर घर तिरंगा अभियान: बीकानेर के केंद्रीय विद्यालय में बांटे तिरंगे झंडे

Updated:

बीकानेर, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीजेपी ने इस दौरान विद्यालय…

बीकानेर, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीजेपी ने इस दौरान विद्यालय के करीब 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहायक कर्मचारियों को तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा हाथ में लेते ही विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर तिरंगा अभियान के संयोजक एवं बीजेपी शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हांडला, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत और शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबड़सर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगे के सम्मान की बताई सही विधि

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—तथा अशोक चक्र के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही तिरंगा फहराने के नियमों और उसकी गरिमा बनाए रखने के बारे में बताया गया।

विद्यार्थियों को Flag Code of India के प्रावधानों के अनुसार तिरंगा फहराने, उतारने, फोल्ड करने और सुरक्षित रखने की सही प्रक्रिया भी समझाई गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

देशभक्ति का दिया संदेश

कार्यक्रम को श्याम सिंह हांडला, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अशोक प्रजापत और अनिल शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा करने और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News