Skip to content
हिन्दी
BREAKING

खाद्य मंत्री की जनसुनवाई में आए रिकॉर्ड 680 प्रकरण, बड़ी संख्या में आए ग्रामीण

Updated:

बीकानेर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा मंगलवार को कोलायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 680 से अधिक रिकार्ड प्रकरण प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय…

बीकानेर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा मंगलवार को कोलायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 680 से अधिक रिकार्ड प्रकरण प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री ने इन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान मंत्री ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने बिजली पानी सड़क स्कूलों तथा चिकित्सा केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने, रास्ते खोलने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। श्री गोदारा ने कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण हो जाए, संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा की पहल पर प्रत्येक उखंड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जहां मंत्री द्वारा देर रात तक प्राप्त होने वाले अंतिम प्रकरण को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए इनका निस्तारण किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बीएल मीणा, श्री तेजाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान श्री जयवीर सिंह भाटी, श्री भूप सिंह भाटी, श्री जालम सिंह भाटी सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News