Skip to content
हिन्दी
BREAKING

श्री कोलायत में जनसुनवाई से पहले मंत्री सुमित गोदारा को करना पड़ा विरोध का सामना

Updated:

भाटी समर्थकों ने विधायक अंशुमान सिंह को कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर जाहिर किया गुस्सा बीकानेर/कोलायत। राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को श्री कोलायत पहुंचे, जहां लाभार्थी कार्यक्रम और जनसुनवाई में शामिल…

भाटी समर्थकों ने विधायक अंशुमान सिंह को कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर जाहिर किया गुस्सा


बीकानेर/कोलायत। राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को श्री कोलायत पहुंचे, जहां लाभार्थी कार्यक्रम और जनसुनवाई में शामिल होने वाले थे। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले उनके स्वागत में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्थानीय विधायक अंशुमान सिंह भाटी के समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


समर्थकों का आरोप था कि मंत्री सुमित गोदारा के कार्यक्रम की सूचना विधायक अंशुमान सिंह भाटी को नहीं दी गई। इस गड़बड़ी के चलते भाटी समर्थक नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और जनसुनवाई के लिए निर्धारित कक्ष में नारेबाजी करने लगे ।


विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री सुमित गोदारा ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि सूचना देने में चूक हुई है। उन्होंने विधायक भाटी और उनके समर्थकों से कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी । मंत्री के गलती स्वीकारने के बाद माहौल शांत हुआ और समर्थक शांत हो गए।
इसके बाद मंत्री गोदारा ने निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसुनवाई के दौरान स्थानीय समस्याओं को सुनने का आश्वासन दिया।


घटना पर प्रतिक्रिया -
विधायक अंशुमान सिंह भाटी के समर्थकों ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक को सूचित करना जरूरी है। मंत्री के गलती स्वीकारने के बाद उन्होंने आगे कोई विवाद नहीं बढ़ाया।


मंत्री सुमित गोदारा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी और सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक तरीके से शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंत्री सुमित गोदारा बीकानेर जिले की चार विधानसभा क्षेत्र मे ऐसी जन सुनवाई कर चुके है । श्री डूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा खाजूवाला,नोखा में हुई जनसुनवाई में बीजेपी विधायक नहीं पहुंचे थे।

मंत्री के कार्यक्रम में खुले तौर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उनकी जन सुनवाई पर सवाल खड़े हो रहे है ।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News