पीबीएम सुधार आंदोलन का 17वां दिन जारी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प
बीकानेर, 27.06.2026। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का पीबीएम सुधारो जनआंदोलन धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। लेकिन आज तक पीबीएम सुधार की 10 सूत्रिय मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई इसी कारण आंदोलन के तहत एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में धरना स्थल से पीबीएम अस्पताल अधीक्षक कार्यालय तक चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर शवयात्रा निकाली जिसमें राम नाम सत है…………. की वाणी बोली गई।