पीबीएम सुधारो अभियान के तहत मरीजों के हित में कांग्रेस का धरना आठवें दिन भी जारी रहा
बीकानेर, 18.06.2026 । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” धरना आठवें दिन जारी रहा। आंदोलन का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना, पीड़ित प्रसुता महिलाओं को न्याय मिलंे तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है।
आज धरना स्थल पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भूदान आयोग के चैयरमेन लक्ष्मण कड़वासरा, आरजीपीआरएस अध्यक्ष हरिराम बाना, आनन्दसिंह सोढ़ा, गजेन्द्रसिंह सांखला, कमल कल्ला, मकसूद अहमद, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, सलिना खान, मोहनराम लीलड़ मुख्य रूप से शामिल हुए। इन नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीबीएम अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान की बदहाल स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और आम जनता के स्वास्थ्य के अधिकार को प्रभावित कर रही है। आंदोलन शुरू हुए आठ दिन के बावजूद अस्पताल व जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन में रखी गई मांगों पर कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करना संवेदनहीनता दर्शाती हैं। जिससे आमजन में रोष और निराशा का माहौल बढ़ रहा है।