Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर में एनडीपीएस आरोपी हिस्ट्रीशीटर के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई

Updated:

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में प्रशासन और पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर सकील उर्फ जग्गू के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से…


बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में प्रशासन और पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर सकील उर्फ जग्गू के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस और बीकानेर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। आरोपी पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण हटाने और सार्वजनिक भूमि को मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है।
ऑपरेशन की डिटेल्स:
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस थाने के साथ ips अनुष्ठा कलिया और अन्य थानों की टीम भी मौजूद रही। बुलडोजर ने अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि पर बने निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया।

यह अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' हिस्सा है । जिसमें हिस्ट्रीशीटर्स और नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर नकेल कसी जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने का यह सिलसिला जारी रहेगा। बीकानेर में हाल के महीनों में कई ऐसे मामलों में बुलडोजर एक्शन देखा गया है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर्स के अवैध कब्जे को निशाना बनाया गया।
पृष्ठभूमि:
सकील उर्फ जग्गू पर एनडीपीएस एक्ट के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसे तत्वों को कोई भी कानूनी संरक्षण नहीं मिलेगा और अवैध निर्माणों पर सख्ती बरती जाएगी।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News