Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने UDH मंत्री से की मुलाकात

Updated:

कल मंत्री लेंगे अधिकारियों की क्लास बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को शहरी विकास एवं आवासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह से बीकानेर सर्किट हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बीकानेर शहर के…

कल मंत्री लेंगे अधिकारियों की क्लास


बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को शहरी विकास एवं आवासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह से बीकानेर सर्किट हाउस में मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बीकानेर शहर के विकास कार्यों, शहरी सुविधाओं और विभिन्न लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक जेठानंद व्यास ने क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
मंत्री झाबर सिंह खर्र ने विधायक के सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीकानेर के विकास को और गति देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कल मंत्री लेंगे अधिकारियों की क्लास

मंत्री कल बीकानेर में अधिकारियों की बैठक लेंगे और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मंत्री शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क सुधार, जल निकासी और अन्य शहरी परियोजनाओं की धीमी गति से नाराज हैं।


कल की बैठक में वे अधिकारियों से सख्ती से पूछताछ करेंगे और तय समयसीमा में काम पूरा न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे सकते हैं।
गौरतलब है किआज ही विधायक जेठानंद व्यास ने मंत्री झाबर सिंह खर्र से सर्किट हाउस में मुलाकात की थी। विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों में हो रही देरी के मुद्दे को मंत्री के समक्ष रखा था। इस दौरान श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे ।

कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की

शहरी विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्र ने मंगलवार को बीकानेर सर्किट हाउस में BJP कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़,महामंत्री अशोक प्रजापत,श्याम सिंह हाडला, बीजेपी नेता किशोर आचार्य, किशन चौधरी, मो रमजान अब्बासी,मुकेश ओझा,पत्रकार आनंद जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News