- श्री कोलायत विधानसभा को ₹11.92 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात !!
- 15 सड़क कार्यों से 40.15 किलोमीटर ग्रामीण सड़क नेटवर्क होगा सुदृढ़ - विधायक भाटी !!
बीकानेर, 6 अगस्त। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 8 मिसिंग लिंक एवं 7 नॉन-पेचेबल (सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण) सड़क कार्यों सहित कुल 15 विकास कार्यों के लिए ₹11.92 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इन परियोजनाओं के तहत 40.15 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि मिसिंग लिंक योजना के अंतर्गत 4 एमएम फांटा से भलूरी, दण्डखुर्द से सवाईवाला, तनियावाली से बरसलपुर, गुलामवाला फांटा से जागनवाला, पैंथडो की ढाणी से नोखड़ा, मानकासर–बरसलपुर ब्रांच से 62 आरडी तक (बाया चारणों की आबादी, 14 डीओएलडी), राईंका नाथ जी का धुणा की ढाणी से ग्रांधी की तरफ़ तथा नांदडा से धरणोक फांटा सड़क के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन आठ परियोजनाओं पर 16.25 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु लगभग ₹5.51 करोड़ व्यय किए जाएंगे।