बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मुकाबले की तस्वीर सामने आ गई। महापौर पद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अनिल कल्ला, कांग्रेस के बागी पार्षद नवरतन डागा और भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन दाखिल किया है। नवरतन डागा ने कांग्रेस और निर्दलीय—दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किए हैं।
कांग्रेस के अनिल कल्ला ने दाखिल किया नामांकन
वार्ड 73 से निर्वाचित पार्षद अनिल कल्ला को कांग्रेस ने महापौर पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत सिंबल के साथ नामांकन दाखिल किया। कल्ला पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं और उनके नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस के भीतर महापौर पद की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान खुलकर सामने आई।

