बीकानेर। नगर निगम बीकानेर के चुनाव में वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक व्यास ने शानदार जीत दर्ज की। व्यास को कुल 1,792 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय आचार्य को 1,004 वोट प्राप्त हुए। इस तरह दीपक व्यास ने कांग्रेस प्रत्याशी को 788 वोटों के अंतर से पराजित किया।
वार्ड नंबर 2 में भाजपा और कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दीपक व्यास की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
दीपक व्यास ने अपनी जीत के लिए वार्ड के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।
