बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब महापौर के साथ-साथ उपमहापौर पद को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। 80 सदस्यीय निगम में कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस के टिकट पर अल्पसंख्यक समाज से जुड़े 13 पार्षद चुनाव जीतकर निगम में पहुंचे हैं।
महापौर पद के लिए कांग्रेस ने अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों के बीच अब इस बात की चर्चा है कि यदि महापौर पद सामान्य राजनीतिक समीकरणों के तहत कांग्रेस के खाते में जाता है, तो उपमहापौर पद पर अल्पसंख्यक समाज को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना क्या होगी।
13 मुस्लिम पार्षदों की जीत
