Skip to content
हिन्दी
BREAKING

उड़ेंगे 600 ड्रोन , 15 मिनट तक आकाश में बनाएंगे कला-संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी आकृतियां

Updated:

बीकानेर, 12 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सार्दुल सदन क्षेत्र से 600 ड्रोन आकाश में एक साथ उड़ान भरेंगे। लगभग 15 मिनट तक चलने वाले इस विशेष शो के दौरान यह ड्रोन बीकानेर की कला,…

बीकानेर, 12 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सार्दुल सदन क्षेत्र से 600 ड्रोन आकाश में एक साथ उड़ान भरेंगे। लगभग 15 मिनट तक चलने वाले इस विशेष शो के दौरान यह ड्रोन बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्पराओं, लोक संस्कृति, आस्था और सीमांत गौरव से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाई जाएगी।

जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले इस विशेष और भव्य आयोजन को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहली बार बीकानेर की धरती से इतने ड्रोन एक साथ उड़ेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान बीकानेर की लोक संस्कृति और कला शैलियों की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। यह ड्रोन आकाश में विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाएंगे, जिन्हें शहर के विभिन्न स्थानों से भी देखा जा सकेगा। 

जिला कलक्टर ने बताया कि इसी दिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भी देश और प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बुधवार को प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों ने इसे अंतिम रूप दिया। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर भर में विशेष साज-सज्जा की गई है। सभी सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों में लाइटिंग और सजावट के साथ प्रमुख चौराहों और सर्किल्स को भी सजाया गया है।
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News