देहात कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को किया तेज आयोजित की जिला स्तरीय मींटिंग
बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देंशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रानी बाजार, स्थित जिला कंाग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में मींटिंग आयोजित की। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा हैं। इसके विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु ब्लॉक, मण्डल तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम तथा विरोध प्रदर्शन करने पर विचार विमर्श किया गया। अभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव और कस्बों में जाकर आमजन को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों को लगातार टालना लोकतंत्र की मूल भावना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय लोकतंत्र की नींव होते हैं, और समय पर चुनाव नहीं होने से आमजन की भागीदारी कमजोर पड़ती है तथा विकास कार्य बाधित होते हैं। सियाग ने जोर देते हुए कहा कि “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का जनआंदोलन है।