Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भाजपा सरकार द्वारा पंचायतराज एवं निकायों के चुनाव टालना लोकतंत्र पर कुठाराघात -बिशनाराम

Updated:

देहात कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को किया तेज आयोजित की जिला स्तरीय मींटिंग बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देंशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रानी बाजार, स्थित जिला…

देहात कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को किया तेज आयोजित की जिला स्तरीय मींटिंग

बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देंशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रानी बाजार, स्थित जिला कंाग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में मींटिंग आयोजित की। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा हैं। इसके विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु ब्लॉक, मण्डल तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम तथा विरोध प्रदर्शन करने पर विचार विमर्श किया गया। अभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव और कस्बों में जाकर आमजन को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों को लगातार टालना लोकतंत्र की मूल भावना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय लोकतंत्र की नींव होते हैं, और समय पर चुनाव नहीं होने से आमजन की भागीदारी कमजोर पड़ती है तथा विकास कार्य बाधित होते हैं। सियाग ने जोर देते हुए कहा कि “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का जनआंदोलन है।

इसके तहत कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और कस्बों में पहुंचकर आम जनता को उनके अधिकारों, संविधान की भावना और लोकतंत्र की अहमियत के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान, विरोध प्रदर्शन व प्रभात फेरी इत्यादि आयोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन बढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसी अभियान के दौरान ग्राम पंचायत अध्यक्ष तथा नगर निकायों में वार्ड अध्यक्ष के नाम का चयन कर चयनित नाम जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमानसिंह चौधरी, सत्तू खान पड़िहार, आम्बाराम इणखिया, श्यामसिंह भाटी, डॉ. प्रीति मेघवाल, पीर अमीनशाह, शान्ति बेनीवाल, डालूराम सारण, मुखराम धतरवाल, सींवरी चौधरी, धाई देवी बाना, पुरखाराम गेधर, प्रेम सारण, गुमानाराम जाखड़, रविन्द्र कस्वां, एड. ओमप्रकाश जाखड़, डालूराम, श्रवणराम रामावत, राजकुमारी व्यास, सीए प्रकोष्ठ श्याम मूंधड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ डालूराम सारण, विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ एड. ओमप्रकाश जाखड़ आदि ने बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉक, मण्डल एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान, विरोध प्रदर्शन व प्रभात फेरी इत्यादि आयोजित करेंगे। साथ ही चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित कर सरकार पर जल्द चुनाव कराने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के अवसर पर प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, महासचिव पृथ्वीराज कूकणा, केदारमल कठातला, शिव ओम प्रकाश गोदारा, खैराज कस्वां, प्रेम कुमार भादू, महेन्द्र कूकणा, मनोज कूकणा, सचिव कामेश्वरप्रताप सिंह, पूनमचन्द खीचड़, एड. नन्दराम कासनिया, पन्नाराम नायक, कन्हैयालाल जोशी, राधा भार्गव, सीताराम डूडी, डूंगरराम तर्ड, गोपीराम गोदारा, सोहनलाल महिया, लक्ष्मण गोदारा, करणाराम पुनिया, सोशल मिडिया प्रभारी सलमान पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोदारा, मदनलाल चौहान, मोहम्मद रमजान रंगरेज, ईमरताराम, बिशनाराम गोदारा, रामसिंह मेघवाल, वाजिद, रामेश्वरलाल लोहार, एड. संजय गोयल, तोलाराम जाट, पदमाराम ज्याणी, मोहनराम,याकूब अली कल्लर, आशाराम सारण, ओमप्रकाश कस्वां, फिरोज, मनोज कुमार व्यास, शाहनवाज, एड. केशुराम गोदारा, मदनलाल, अर्जूनसिंह सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News