केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्ल्यूएल) की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की।
नीतिगत एजेंडे के अंतर्गत, स्थायी समिति ने वन्यजीव सप्ताह 2026 पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया। वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन ‘आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन’ विषय के अंतर्गत किया गया था।
समुदाय को किया सम्मानित
श्री भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2026 के दौरान की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया। इनमें बक्सा में बाघों का पुनःप्रवेश, राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना तथा प्रोजेक्ट चीता का तीसरे स्थल तक विस्तार जैसी पहलें धरातल पर ठोस एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित वन्यजीव संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
- अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी – संरक्षण एवं अवैध शिकार की रोकथाम: स्वर्गीय श्री बनोथ नवीन (तेलंगाना), श्री हुकाई एच. झिमो (नागालैंड), तिरु वी. कुमारेशन (तमिलनाडु)
- अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी – वन्यजीव निगरानी एवं विशेष कौशल: श्री उमेश भारत कलसर्पे (महाराष्ट्र), श्री अश्विनसिंह किरीतसिंह जडेजा (गुजरात), बहराइच मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन समूह (उत्तर प्रदेश)
- सामुदायिक संरक्षण पुरस्कार: व्हेल शार्क संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री महावीर मच्छीमार सहकारी मंडली लिमिटेड, मंगरोल (गुजरात), पोनुरुवी इको-टूरिज्म प्रबंधन समिति, सिरुमलाई पहाड़ियाँ (तमिलनाडु)
