छावनी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए रक्षा मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, डे केयर केंद्रों और वरिष्ठ नागरिक गृहों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ वृद्धजन देखभालकर्ताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
समझौता ज्ञापन के मुख्य बिंदु
समझौता ज्ञापन के तहत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसमें छावनी बोर्डों द्वारा अपने बजट से संचालित मौजूदा डे-केयर केंद्रों और वरिष्ठ नागरिक गृहों के संचालन एवं रखरखाव के लिए सहायता भी शामिल होगी।
- छावनी क्षेत्रों में नए डे-केयर केंद्र और वरिष्ठ नागरिक गृह स्थापित करना।
- मौजूदा डे-केयर केंद्रों और वरिष्ठ नागरिक गृहों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण।
- वृद्धजन देखभालकर्ताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना।
इस समझौता ज्ञापन का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
