मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

गोवा के तटीय क्षेत्र में बना एनएच-66 सम्पर्क, विकास और प्राकृतिक सौंदर्य का शानदार संगम

अपडेट:

गोवा के तटीय क्षेत्र में 7.74 किलोमीटर लंबा कैनाकोना बाईपास प्राकृतिक सौंदर्य और विकास का शानदार संगम है।

शेयर करें
गोवा के तटीय क्षेत्र में बना एनएच-66 सम्पर्क, विकास और प्राकृतिक सौंदर्य का शानदार संगम
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

गोवा के तटीय क्षेत्र में 7.74 किलोमीटर लंबा कैनाकोना बाईपास प्राकृतिक सौंदर्य और विकास का शानदार संगम है। यह बाईपास कोंकण तट के मनोरम प्राकृतिक परिदृश्यों से गुजरते हुए विभिन्न समुदायों को आपस में जोड़ता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (एनएच-66) पर यात्रा कोंकण तट की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का भी अवसर प्रदान करती है। यह राजमार्ग गलगीबाग, तालपोना और मैक्सेम नदियों पर बने तीन पुलों से होकर गुजरता है।

कैनाकोना बाईपास: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकसित यह चार लेन वाला कैनाकोना बाईपास वर्ष 2019 से परिचालन में है। यह दक्षिण गोवा में चार रास्ता से माशेम तक संपर्क स्थापित करता है।

  • यह बाईपास लोगों और माल की आवाजाही को सुगम बनाकर स्थानीय व्यवसायों, आजीविका के साधनों और महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंच को बढ़ावा देता है।
  • इस अवसंरचना के तीन नदी पुल इसकी महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। ये जलधाराओं के ऊपर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आसपास का मनमोहक दृश्य भी प्रस्तुत करते हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें