नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 23 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन के बैनर तले ‘पीपल्स मार्च’ निकालने का ऐलान किया है। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे।

प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया पर प्रेस के नाम पत्र जारी कर आम नागरिकों और विपक्षी INDIA गठबंधन के दलों से मार्च में भाग लेने की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लोगों से संगठित होने का आह्वान किया।
