Skip to content
हिन्दी
BREAKING

SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को ‘पीपल्स मार्च’ निकालेंगे प्रशांत भूषण, अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल

Updated:

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 23 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ‘पीपल अगेंस्ट SIR’…

SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को ‘पीपल्स मार्च’ निकालेंगे प्रशांत भूषण, अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल
प्रशांत भूषण

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 23 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन के बैनर तले ‘पीपल्स मार्च’ निकालने का ऐलान किया है। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे।

प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया पर प्रेस के नाम पत्र जारी कर आम नागरिकों और विपक्षी INDIA गठबंधन के दलों से मार्च में भाग लेने की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लोगों से संगठित होने का आह्वान किया।

भूषण के मुताबिक, 14 अक्टूबर को छात्र, युवा, किसान, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर समुदायों से जुड़े संगठनों ने ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन बनाया था। गठबंधन ने 23 अक्टूबर को मार्च के साथ देशभर में स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने युवाओं से आंदोलन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने और INDIA गठबंधन के दलों से इस अभियान को समर्थन देने की अपील की। इससे पहले प्रशांत भूषण CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया था।

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान कुछ दिनों के लिए रोकने की घोषणा की थी। इसके अगले ही दिन नए विरोध प्रदर्शन का ऐलान हुआ है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News