मुंबई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों और आमजन से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को जाना तथा यात्री सुविधाओं, स्टेशन की स्वच्छता और रेल सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की जरूरतों को समझना और उनके सुझावों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं में निरंतर सुधार करना है। यात्रियों से सीधे संवाद के जरिए रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

