Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने यात्रियों से किया सीधा संवाद

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने यात्रियों से किया सीधा संवाद

Updated:

मुंबई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों और आमजन से सीधे संवाद किया। इस…

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने यात्रियों से किया सीधा संवाद

मुंबई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों और आमजन से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को जाना तथा यात्री सुविधाओं, स्टेशन की स्वच्छता और रेल सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की जरूरतों को समझना और उनके सुझावों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं में निरंतर सुधार करना है। यात्रियों से सीधे संवाद के जरिए रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पश्चिम रेलवे की इस पहल के माध्यम से यात्रियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर रेल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। रेलवे का लक्ष्य सभी के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं सुनिश्चित करना है।

यह पहल रेलवे के विशेष अभियान 6.0 के तहत जनभागीदारी और यात्री-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News