मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में की शिरकत

लेखक Administrator

अपडेट:

यमुना विहार में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया याद, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

शेयर करें
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में की शिरकत
CM Rekha Gupta

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यमुना विहार में अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन के महान विचारों और लोककल्याण के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी सहयोग, समानता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भी इन्हीं मूल्यों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समारोह में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावार, जितेंद्र महाजन और संजय गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी और प्रीति गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया गया। समारोह के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

#MaharajaAgrasenJayanti #RekhaGupta #ManojTiwari #Delhi

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें