नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यमुना विहार में अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन के महान विचारों और लोककल्याण के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी सहयोग, समानता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।

