रिधि डूमरा मनोवैज्ञानिक एवं साइकोथेरेपिस्ट ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारण और उपायों के बारे में बताया
बीकानेर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय,बीकानेर के योग विभाग द्वारा 4 मई 2026 को “मेंटल हेल्थ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक प्रभावशाली प्रसार व्याख्यान का आयोजन योग विभाग के मेडिटेशन हॉल में किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व एवं तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के संरक्षक आचार्य मनोज दीक्षित , कुलपति रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर वेलनेस सेंटर की श्री मती रिधि डूमरा मनोवैज्ञानिक एवं साइकोथेरेपिस्ट,और् माइंडफुलनेस कोच ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारण, उसके प्रभाव को गीता से जोड़कर तथा योग, ध्यान एवं काउंसलिंग के माध्यम से उसे नियंत्रित करने के व्यावहारिक तरीके बताए।