बीकानेर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 66 का मुकाबला अब दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी संजना कंवर ने अपने जनसंपर्क अभियान और लगातार वार्ड में सक्रिय मौजूदगी के जरिए चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने का दावा किया है। सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरी संजना कंवर खुद को वार्ड की समस्याओं से सीधे जुड़ा हुआ प्रत्याशी बता रही हैं।
संजना कंवर के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने चुनाव से पहले भी वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है। रतन बिहारी पार्क में पौधरोपण, अस्पताल, नगर निगम, कचहरी और थाना स्तर से जुड़े कार्यों में वार्डवासियों के साथ खड़े रहने को उनके अभियान का प्रमुख आधार बताया जा रहा है।

जमीनी सक्रियता को बनाया चुनावी हथियार
