बीकानेर। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने पूर्व पार्षद श्री दीपक अरोड़ा एवं श्री मोहित अरोड़ा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।पार्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित किया जाता है।

शहर अध्यक्ष से मारपीट के बाद बढ़ा था विवाद-गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से जेएनवी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

6 साल का निलंबन, चुनावी माहौल में बड़ा संदेश-नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस द्वारा की गई इस कार्रवाई को पार्टी में अनुशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है। छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबन की कार्रवाई । इस कार्रवाई से यह भी साफ संकेत गया है कि चुनावी दौर में पार्टी नेतृत्व अनुशासनहीनता और आपसी विवाद को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।