नेशनल हाईवे 11 पर देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
