बीकानेर, । पिछले लगभग एक सप्ताह से पीबीएम अस्पताल में भर्ती गंभीर प्रसूताओं के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। अब सात दिन बाद राहत देने वाली सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में भर्ती छह प्रसूताओं में से चार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इनमें से दो प्रसूताओं को आगामी दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है, जबकि दो अन्य प्रसूताओं की स्थिति में भी निरंतर सुधार दर्ज किया जा रहा है और उन्हें पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद आगामी एक सप्ताह में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि पीबीएम में भर्ती हुई प्रसूताओं को पहले से ही कई हाई रिश्क फेक्टर थे जिसमे कुछ प्रसूताओ में खून कि कमी थी जिनका हीमोग्लोबिन 7 से कम था, कुछ प्रसूताओं को उक्त रक्तचाप था साथ ही प्रसूताये कुपोषण एवं डी हाईडरेशन कि भी शिकार थी.
सभी प्रसूताये गहन चिकित्सा इकाई में उपचाराधीन है जिनमे दो प्रसूताओं का उपचार अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर किया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में 24×7 निगरानी और उपचार जारी है।