बीकानेर, 3 जून। जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने बुधवार को पूगल क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने पंचायत समिति पूगल की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का फीडबैक लिया। कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों की परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। यहीं अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया तथा भोजन कर रहे लोगों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार इसका संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में किए गए पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया।