मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

साधारण सभा में बोले डॉ शेखावत -दीपावली से पहले शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था हो दुरस्त

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम की साधारण सभा में डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की…

शेयर करें
साधारण सभा में बोले डॉ शेखावत -दीपावली से पहले शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था हो दुरस्त

मुख्य बातें

  1. डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए सफाई, रोशनी, आदि के मुड़े उठाये
  2. बजट और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
  3. 80 पार्षदों को मिलकर कार्ययोजना बनाने का दिया सुझाव

बीकानेर। नगर निगम की साधारण सभा में डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल ट्रैक्टर, ऑटो टिपर और हाईमास्ट लाइट के टेंडरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शहर की सफाई, सार्वजनिक रोशनी, सीवर-नालों की सफाई, निराश्रित पशुओं की समस्या और बाजारों की सुरक्षा जैसे विषयों को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

डॉ. शेखावत ने बड़ा बाजार, फड़ बाजार और तेलीवाड़ा सहित पुराने एवं संकरे बाजारों में त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सफाई, अग्नि सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी वार्डों में ऑटो टिपर एवं ट्रैक्टर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और ठेकेदारों के कामकाज की प्रभावी निगरानी की मांग की।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि सफाई, रोशनी और त्योहारों की तैयारियों के लिए कितना बजट उपलब्ध है, कितना खर्च किया जा चुका है और शेष कार्यों की जिम्मेदारी किन अधिकारियों को दी गई है। उनके अनुसार, प्रत्येक कार्य के लिए बजट, जिम्मेदार अधिकारी और समय-सीमा निर्धारित होने से प्रशासनिक जवाबदेही तय की जा सकेगी।

डॉ. शेखावत ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर सार्वजनिक सुरक्षा और नशामुक्ति के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जानी चाहिए तथा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट अगली साधारण सभा में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की साधारण सभा बीकानेर की जनता की समस्याओं के समाधान का मंच है। पूरा शहर और सभी 80 पार्षद अपने हैं, इसलिए सभी को मिलकर प्रभावी कार्ययोजना बनानी चाहिए। उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि बीकानेर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और व्यवस्थित बनाना होना चाहिए।

पूर्व सांसदों-विधायकों के नाम पर सड़कों और चौराहों के नामकरण की राखी मांग

साधारण सभा के संदर्भ में पूर्व सांसदों और विधायकों के नाम पर सड़कों एवं चौराहों के नामकरण का विषय की और कहा - इस संबंध में पूर्व में कई नाम साधारण सभा में पारित है । इसमें माणिक चंद सुराना, महेन्द्र सिंह भाटी, डॉ गोपाल जोशी, नंदु महाराज, भैरों सिंह शेखावत और कोठारी बंधु आदि के नाम शामिल हैं।इस पर्वकार्यवाही की जानी चाहिए ।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें