मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को लिखा पत्र व टी.रविकान्त प्रमुख शासन सचिव राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग से की मुलाकात
बीकानेर 26 अप्रेल । कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को लिखा पत्र व टी.रविकान्त प्रमुख शासन सचिव राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग से मुलाकात कर पश्चिमी राजस्थान के इंदिरा गाँधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण में राजकीय भूमि के आवंटन के नवीन नामांतरण प्रक्रिया में ग्रामीणों को आ रही समस्याओं से राहत दिलाने हेतु GLMAC में शिथिलता प्रदान करने, राजस्व विभाग से उपनिवेशन विभाग में भूमि क्षेत्राधिकार स्थानान्तरित करने के बाद खातेदारी पुनः प्राप्त/हासिल करने में आई परेशानियों व पश्चिमी राजस्थान के इंदिरा गांधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण में राजकीय भूमि के स्मॉल पेच/मीडियम पेच आवंटन में ग्रामीणों को आ रही समस्याओं से राहत दिलाने हेतु उपनिवेशन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक प.15(05) उप/ 2025 जयपुर, दिनांक 15.05.2025 में शिथिलता प्रदान करने के बारे में अवगत कराने पर टी. रविकान्त से सभी मुद्दों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक भाटी ने कहा कि बीकानेर जिले में विगत दो वर्षों में नगण्य संख्या में उपनिवेशन क्षेत्र में आवंटनों को GLMAC में पेशकर, अनुमोदन उपरान्त, नामांतरण प्रक्रिया पूर्ण की गई है। सभी तरह के आवंटनों के नामांतरण हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली GLMAC की अनुशंसा की अनिवार्यता से जिले के उपनिवेशन क्षेत्र में नामांतरण प्रक्रिया बड़ी ही जटिल हो गई है । जिससे आम/गरीब भूमिहीन किसानों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है । भाटी ने सुझाव दिया कि इंदिरा गाँधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण में GLMAC में शिथिलता प्रदान कर पूर्व के भांति पटवारी व तहसीलदार के द्वारा ही आवंटित राजकीय भूमि का नामांतरण दर्ज करा जावें। इससे न सिर्फ आम गरीब भूमिहीन किसान के आवंटन व नामांतरण प्रक्रिया सरल व त्वरित होगी, इसके अतिरिक्त आमजन में उपनिवेशन विभाग में पुनः विश्वास कायम होगा ।