केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में की प्रेस वार्ता
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प" अभियान के तहत आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।