देहात कांग्रेस अध्यक्ष सियाग हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से मिले
बीकानेर। बीकानेर के सरकारी अस्पताल पीबीएम के प्रसूति वार्ड में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सी-सेक्शन (ऑपरेशन) करवाने वाली 6 महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ गई और उनमें किडनी संबंधी गंभीर जटिलताएं पैदा हो गईं।
घटना करीब 10-15 दिन पहले की :
जानकारी के अनुसार घटना करीब 10-15 दिन पहले की बताई जा रही है। पीबीएम अस्पताल के प्रसूति विभाग में इन महिलाओं का सी-सेक्शन कराया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। सभी महिलाओं को किडनी फेलियर की शिकायत के साथ आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कुछ महिलाओं को डायलिसिस पर रखा गया है, जबकि एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।