बीकानेर के प्रसिद्ध ऊंट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महोत्सव में रेगिस्तानी खेल और लोक संगीत के नए आयोजन जोड़े जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि तीन दिवसीय आयोजन जनवरी में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम और रायसर के धोरों पर होगा।
पर्यटन विभाग ने विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज तैयार करने की घोषणा की है। ऊंट श्रृंगार, ऊंट दौड़ और फर कटिंग प्रतियोगिताएं इस बार भी मुख्य आकर्षण रहेंगी।
