शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग
बीकानेर, 21 जुलाई 26। नीट पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिए जाने के बाद उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया ।
नेताओं के समर्थन में देश के अलग अलग इलाकों में धरने प्रदर्शन हुए । राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ।