भारतीय जनता पार्टी देहात जिला कार्यशाला में समरसता संकल्प अभियान को लेकर हुआ मंथन
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सी.आर. चौधरी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समानता, समरसता एवं मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी (रविदास जयंती) तक चलेगा अभियान के तहत मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे संतों का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा तथा भजन, कीर्तन, सत्संग एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि भारत संतों, महापुरुषों और सामाजिक सुधारकों की भूमि है, जिसने विश्व को नई दिशा दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संतों के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।