प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने बैठक को किया संबोधित
बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, मंडलों के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और बूथ स्तर की सक्रियता पर आधारित है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष समाज के बीच रहकर जनसेवा का कार्य करता है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।