'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिषद बीकानेर परिसर में 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री मोहम्मद मोहसीन खान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।