जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित
बीकानेर, 3 जून। महिला एंव बाल विकास विभाग की वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रेमास की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने आंगनबाड़ी केद्रों पर कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पदों की वैकेंसी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि इसके लिए इसी सप्ताह विज्ञप्ति जारी किया जाना प्रस्तावित है। श्रीमती पांडे ने एफआरएस, आधार एवं मोबाइल वेरिफिकेशन शत प्रतिशत करने के तथा पोषण ट्रेकर ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी कोलायत, बज्जू, नोखा, श्रीडंूगरगढ़, लूणकरनसर और पूगल को आगामी बैठक तक अन्य परियोजनाओं की तरह प्रगति शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।