बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर ने नगर निगम बीकानेर सहित जिले की छह नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद बीकानेर में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।
नगर निगम बीकानेर में पांच अधिकारियों को जिम्मेदारी
नगर निगम बीकानेर के कुल 80 वार्डों को पांच अधिकारियों के बीच बांटा गया है।
- वार्ड 1 से 20: श्रीमती रीना, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), बीकानेर — निर्वाचन प्रक्रिया कार्यालय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) बीकानेर में होगी।
- वार्ड 21 से 35: श्री कुणाल राहड़, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण — कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण नई बिल्डिंग।
- वार्ड 36 से 50: श्री ऋषि सुधांशु पाण्डे, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण — कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण पुरानी बिल्डिंग।
- वार्ड 51 से 65: श्री विवेक चौधरी, तहसीलदार, बीकानेर — कार्यालय तहसीलदार बीकानेर।
- वार्ड 66 से 80: श्री पवन कुमार, उपखंड अधिकारी, छत्तरगढ़ — निर्वाचन संबंधी कार्य कार्यालय सहायक कलेक्टर (शहर) बीकानेर में होगा।