बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए बीकानेर जिले के मतदान की तिथियों में बदलाव किया है। आयोग के नए आदेश के अनुसार बीकानेर नगर निगम में अब 9 सितंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि जिले की छह नगरपालिकाओं में 11 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।
पहले जारी कार्यक्रम में बीकानेर नगर निगम सहित संबंधित निकायों के लिए अलग तिथि निर्धारित की गई थी। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के बाद अब बीकानेर नगर निगम का चुनाव 9 सितंबर को तथा जिले की नगरपालिकाओं का मतदान 11 सितंबर को होगा।
राज्य में नगर निकाय आम चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को प्रस्तावित है।
