बीकानेर, 26 अगस्त। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर में चुनावी तैयारियों को और तेज करते हुए बुधवार को ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह बढ़ाने के साथ वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना रहा।
सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा चुनाव संभाग प्रभारी एवं पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
