जिला कलेक्टर एवं बीडीए अध्यक्ष श्री निशांत जैन रहे साथ
बीकानेर, 26 अप्रैल। नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने रविवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर और बीडीए अध्यक्ष श्री निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।
श्री गुप्ता ने बजट घोषणा के तहत रिड़मलसर में 22 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 52 करोड़ रुपए की लागत से प्रगतिरत कबीर वाटिका का दौरा किया। इसके समस्त कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।