जयपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। अमर जवान ज्योति से विधानसभा होते हुए नगर निगम तक की 5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में लगभग 900 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ौदा से लोकसभा सांसद हिमांग जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ सहभागिता की। पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
इस रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
- कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी रैली में हिस्सा लिया।
