समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीकानेर जिले के 84 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई है। प्रत्येक विद्यालय को प्रोजेक्टर, स्क्रीन और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 300 से ज्यादा शिक्षकों को उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले चरण में 120 और विद्यालयों को शामिल किया जाएगा।
