बूंदी में माय भारत केन्द्र का छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस कार्यक्रम में बूंदी, करौली और सवाई माधोपुर जिले के युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने की।
- पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत एवं सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
- मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की युवा आबादी उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
